दुर्ग

किसान संगठन धमधा ब्लाक कमेटी का गठन खेती किसानी की समस्याओं पर हुई चर्चा
28-Oct-2025 7:47 PM
किसान संगठन धमधा ब्लाक कमेटी का गठन खेती किसानी की समस्याओं पर हुई चर्चा


‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 अक्टूबर।
बोरी के बाजार चौक में छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन धमधा ब्लाक की कार्यक्रम आयोजित की गई। इसमें छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन को मजबूत बनाने विस्तारित करने निर्णय लिया गया। जिसके तहत छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन धमधा ब्लाक तदर्थ कमेटी का  गठन किया गया। इस दौरान खेती किसानी की समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
किसानों ने कार्यक्रम में खेती किसानी की समस्याओं पर चर्चा करते हुए विभिन्न मुद्दों को रखा इसके अलावा संगठन को मजबूत बनाने और विस्तारित करने का निर्णय लिया गया। वहीं छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के धमधा ब्लाक अध्यक्ष संतु पटेल की अध्यक्षता में इस बैठक में गठित तदर्थ कमेटी में ग्राम खिलोरा के जगन्नाथ पटेल, देवानंद साहू डोमा,   हरिनारायण पटेल हरदी को उपाध्यक्ष, पथरिया के कामदेव साहू ग्राम पथरिया को सचिव,  रोमन पटेल गाड़ाघाट, पंचराम साहू हसदा, समारू देशलहरा नवागांव को सह सचिव, त्रिलोकी पटेल खिलोरा कला को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
 कार्यकारिणी समिति में भगवती मढ़रिया, गिरीश दिल्लीवार, भगेला साहू, उत्तरा पटेल, चेतन कश्यप, अमृत गुप्ता, भीषम मढ़रिया और राजेंद्र साहू को शामिल किया गया है।
इसके अलावा संगठन के दीवाली मिलन कार्यक्रम में कमलेश ठाकुर, रोहित, सीताराम, भगवती साहू, अवधराम, परमानंद, संतोष साहू, रामनारायण वर्मा, नकुल वर्मा, उत्तम चंद्राकर, परमानंद यादव, बाबूलाल साहू, परदेशी साहू, संजय ताम्रकार, भगीरथी पटेल, अध्यक्ष आई.के. वर्मा और संयोजक  राजकुमार गुप्त आदि शामिल थे।


अन्य पोस्ट