दुर्ग
संगमरमर की आकर्षक मूर्तियों की जिले से बाहर तक खास मांग, 14 को भव्य शुभारंभ
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 अक्टूबर। दुर्ग शहर के स्टेशन रोड स्थित ज्ञानगंगा ओम मूर्ति माला केन्द्र (उजाला भवन) धार्मिक आस्था रखने वालों के लिए एक प्रमुख स्थल बन चुका है। यह केन्द्र न केवल भगवान की आकर्षक संगमरमर की मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहां पूजन सामग्री, धार्मिक वस्त्र, रत्न-मालाएं, रूद्राक्ष और धार्मिक साहित्य भी एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं।
केन्द्र के संचालक दिशांत उजाला ने बताया कि यहां छोटी से लेकर विशाल मूर्तियों तक की प्रतिमाएं स्थानीय कारीगरों द्वारा हाथों से गढ़ी जाती हैं। इन्हीं हस्तनिर्मित प्रतिमाओं की सुंदरता के कारण यह केन्द्र न केवल दुर्ग-भिलाई बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं को भी आकर्षित करता है।
यहां सभी देवी-देवताओं की संगमरमर एवं धातु मूर्तियां, भगवान के वस्त्र, श्रृंगार सामग्री, पूजन सामग्री, लोकार्पण हेतु शिलालेख निर्माण की सुविधा, प्रमाणित राशि रत्न, रूद्राक्ष, पूजा के लिए विशेष माला, धार्मिक पुस्तकें और साहित्य उपलब्ध हैं। जन्म से लेकर मोक्ष तक की सभी धार्मिक आवश्यकताओं की पूर्ति यहां की जाती है।
नया प्रतिष्ठान का 14 को भव्य शुभारंभ
ज्ञानगंगा परिवार अपने नवीन प्रतिष्ठान का पूजा समान डॉट इन का भव्य शुभारंभ 14 अक्टूबर मंगलवार को दोपहर 12 बजे से कृष्णा टॉकीज रोड, साईं राम होंडा के बाजू में रिसाली, भिलाई में करने जा रहा है।


