दुर्ग
महापौर प्ररिषद की बैठक में 17 बिन्दुओं पर चर्चा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 11 अक्टूबर। नगर निगम चरौदा भिलाई 3 में शुक्रवार को महापौर प्ररिषद की बैठक में आयोजित की गयी जिसमें 17 बिन्दुओं पर चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
भिलाई चरौदा निगम क्षेत्रांतर्गत निर्मित मुख्यमंत्री पालिका बाजार की दुकानों को नीलामी की प्रक्रियॉ कुछ दिनों पूर्व की गयी है । नीलामी में उच्चतम बोली दाता द्वारा लगायी गयी बोली राशि की स्वीकृति करने प्रकरण महापौर परिषद के समक्ष रखा गया । इसी तरह विश्व बैंक आवासीय कालोनी सेक्टर 03 के विगत दिनों नीलाम किये गये भूखंडो की दर (राशि) स्वीकृति भी बैठक में आज की गयी ।
इसके अलावा वाल्मिकी आवास, अम्बेडकर आवास तथा बजरंग पारा में स्थित आवास के आबंटन के लिए प्राप्त आवेदनों पर आरक्षण नियम का पालन करते हुए कार्यवाही किये जाने की स्वीकृति भी एम आई सी द्वारा प्रदान की गयी ।
भिलाई चरौदा निगम महापौर परिषद द्वारा बैठक में मंगल भवन मंगल भिलाई 03 मंगल भवन चरोदा अम्बेडकर भवन भिलाई 03 सहित एक अन्य सामुदायिक मंगल भवन को ठेका पद्धति से संचालित किये जाने ओपन टेंडर बुलाने निर्णय लिया गया ।
बैठक में उपरोक्त दिये गये बिन्दुओं के अलावा निगम क्ष़ेत्र के विभिन्न आवासीय व्यवसायिक आवास सह व्यवसायिक भूखंडों जैसे विश्व बैंक कॉलोनी बजरंग पारा भिलाई 03 निहारिका परिसर ट्राश्पोर्ट नगर हथखोज के रिक्त भूखंडों को वर्तमान गाईड लाईन दर अनुसार विक्रय करने का निर्णय पारित किया गया है ।
महापौर निर्मल कोसरे सहित एम आई सी मेंबर मोहन साहू, ईश्वर साहू, मनोज कुमार, एम जानी, एस वेंकट रमना, दीप्ती आशीष वर्मा, देव कुमारी भलावी, संतोषी निषाद बैठक में शामिल रहे । वही निगम कमिश्नर डी एस राजपूत सचिव अश्वनी चन्द्राकर, रवि सिन्हा, आलोक पसीने, हेमंत साहू, राजू वर्मा , अविनाश चन्द्राकर , जनसंपर्क प्रभारी विकास चंद्र त्रिपाठी बैठक में उपस्थित रहे ।


