दुर्ग

त्योहारी सीजन में आवागमन बाधित न हो, निगम में बैठक आयोजित
10-Oct-2025 8:31 PM
त्योहारी सीजन में आवागमन बाधित न हो, निगम में बैठक आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 10 अक्टूबर। आगामी दिपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर में मार्केट एवं आवागमन को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। पार्किंग व्यवस्था एवं मार्केट के सुव्यवस्थित संचालन हेतु  निगम सभागार में बैठक आयोजित हुई।

बैठक में निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ऋचा मिश्रा, अपर आयुक्त राजेंद्र दोहरे, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरिश पाटिल, थाना प्रभारीगण एवं चेम्बर आफ कामर्स के प्रदेश महासचिव अजय भसीन, भिलाई अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

 बैठक में त्योहारी सीजन को देखते हुए आवागमन एवं मार्केट को सुव्यवस्थित करने हेतु विस्तार से चर्चा हुई। ट्रैफिक वाले स्थलों का चिन्हांकन कर पार्किंग स्थल बनानेे के संबंध में चर्चा की गई। पावर हाउस पार्किंग हेतु लाल मैदान, दुर्गा पंडाल मैदान, गणेश पंडाल मैदान एवं फल मंडी के पीछे पानी टंकी मैदान का चयन किया गया है।  शहर में बड़े स्तर पर दो स्थलों में फटाका दुकान लगाई जाएगी । संजय नगर मैदान एवं पावर हाउस समीपस्थ मैदान मैं फटाका दुकान लगाई जाएगी ।

फटाका दुकान संचालित करने हेतु चयनित स्थलो में नियम एवं प्रावधानो को विशेष ध्यान देते हुए दुकान लगाया जाना है।  जिसके लिए नियमानुसार चार दुकानों के बीच में दूरी निर्धारित रहेगा। अवैध रूप से संचालित दुकानों के ऊपर कार्रवाई होगी। सुपेला घड़ी चौक से गदा चौक तक के दुकानों को व्यवस्थित कराने हेतु अवैध दुकानदारों के उपर दाण्डिक कार्यवाही होगी। दुकानों के सामने अवैध दुकान संचालित करने वाले या अपने दुकानों के सामने दुकान विस्तार करवाने वाले के खिलाफ प्रति दिवस 5000 रुपए पेनाल्टी की कार्यवाही की जावेगी।

अपने दुकानों के सामने किसी भी अवैध दुकानों को संचालित न होने दें। जो भी पसरा वाले दुकानदार हैं वर्तमान व्यवस्था के रूप में संजय नगर ग्राउंड में अपना दुकान संचालित कर सकते हैं।

नंदनी रोड व्यवसाइयों एवं खरीदारों हेतु शौचालय एवं पार्किंग व्यवस्था बनाने को लेकर  चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्य द्वारा मांग की गई। इसी तरह घड़ी चौक समीपस्थ वेंकटेश्वर टॉकीज मोड़ के पास मुख्य मार्ग में ब्रेकर निर्माण हेतु मांग की गई।  

पुलिस यातायात विभाग एवं नगर निगम भिलाई के संयुक्त टीम द्वारा नि:शुल्क पार्किंग व्यवस्था किया जाएगा। अंधेरे में होने वाली दुर्घटना को रोकने शहर में प्रकाश व्यवस्था को सुदृड़ किया जाएगा। शहर के चौक-चौराहों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरा को शीध्र संधारण कराने के संबंध में चर्चा की गई है।


अन्य पोस्ट