दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 9 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, जिला भिलाई द्वारा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक साहू का जोरदार बाजे-गाजे के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय, प्रियदर्शिनी परिसर, भिलाई में किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर विधायक रिंकेश सेन, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, पूर्व अध्यक्ष दीपक साहू, सांवला राम डाहरे, बृजेश बिचपुरीया, विरेंद्र साहू, खिलावन साहू, राजेंद्र नायक, तुलसी साहू, निर्मला यादव, सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण से की गई। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री प्रेम लाल साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुंदर लाल साहू ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्रीवासिक साहू ने कहा कि ओबीसी समाज देश ओर विदेश में गौरव का विषय बन चुका है। हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है ओबीसी मोर्चा को हर स्तर पर सशक्त बनाकर शासन की हर योजनाओं का लाभ दिलाना हमारी प्राथमिकता होगी । आगामी संगठनात्मक रणनीतियों, केंद्र व राज्य संगठन व सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार एवं ओबीसी वर्ग को अधिकाधिक प्रतिनिधित्व देने पर प्रयास किया जाएगा।


