दुर्ग

शादी का झांसा देकर रेप, अपराध दर्ज
08-Oct-2025 5:57 PM
शादी का झांसा देकर रेप, अपराध दर्ज

दुर्ग, 8 अक्टूबर। शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले फरार आरोपी की तलाश में पद्मनाभपुर पुलिस जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक युवती सफाई कर्मी का काम करती है। उसकी जान पहचान आरोपी सुपरवाइजर से पिछले तीन वर्षों से थी। सुपरवाइजर ने सफाई कर्मी से दोस्ती करने के बाद उसे अपने झांसे में लेते हुए दोस्ती बढ़ाई और और शादी करने का वादा किया। इसके बाद आरोपी ने पीडि़ता का शारीरिक शोषण कर उससे दूरी बना ली थी। इससे परेशान होकर पीडि़ता ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।


अन्य पोस्ट