दुर्ग

महमरा एनीकट में साढ़े तीन फीट ऊपर तक पानी
07-Oct-2025 11:00 PM
महमरा एनीकट में साढ़े तीन फीट ऊपर तक पानी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 7 अक्टूबर। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बाद राजनांदगांव जिला स्थित जलाशयों से शिवनाथ नदी में फिर 14 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं तांदुला व खरखरा के वेस्ट वियर से भी लगतार शिवनाथ में पानी का बना हुआ है, जिससे महमरा एनीकट के साढ़े तीन फीट ऊपर तक पानी का बहाव बना हुआ है।

जलाशयों से पानी छोडऩे के बाद फिर शिवनाथ का जलस्तर बढऩे की संभावना है। जिले में आज 10.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई, इसे मिलाकर अब तक कुल 932 मिमी वर्षा हो चुकी है जो कि जिले में इस वर्ष की संभावित वर्षा 863 मिमी से 69 मिमी अधिक है। वहीं सामान्य से भी काफी अधिक है। जिले में आज सबसे ज्यादा 26.1 मिमी वर्षा धमधा तहसील अंतर्गत दर्ज की गई। इसी प्रकार दुर्ग 14, पाटन 12.2, अहिवारा 5.1 एवं भिलाई 3 तहसील में 7.4 मिमी वर्षा हुई। जानकारी के अनुसार तांदुला जलाशय में 101 एवं खरखरा में102 प्रतिशत जल भराव हो चुका है। इसी प्रकार गोंदली, मटियामोती तथा खपरी जलाशय में शत प्रतिशत जलभराव हो जाने से इसके वेस्ट वियर से पानी छलक रहे हैं।


अन्य पोस्ट