दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 7 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई की सक्रियता से बाजारों में त्योहारी सीजन पर प्रकाश व्यवस्था,पार्किंग व्यवस्था व स्ट्रीट लाइट सारी व्यवस्था पूर्ण हो जायेगी।
इन सारी व्यवस्थाओ के लिए सोमवार को भिलाई चेम्बर का एक दल प्रदेश महामंत्री अजय भसीन के नेतृत्व में दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह से मिला। आवेदन के माध्यम से भिलाई चेम्बर ने मांग की कि भिलाई की सभी बजारों में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त हो और पार्किंग स्थल पर भी प्रकाश व्यवस्था की जाए ताकि बाजार में आने वाले ग्राहकों को परेशानी न हो।
अजय भसीन ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए कलेक्टर से निवेदन किया कि नगर निगम के माध्यम से बाजारों को रोशन करवाने की कृपा करें। त्योहारी सीजन में नगर निगम के अधिकारी पसरा लगाने वालों को मार्किंग कर सुनिश्चित जगह दे ताकि रोड, रास्ते ब्लाक न हो।
कलेक्टर ने चेम्बर के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भिलाई चेम्बर की यह सक्रियता ग्राहकों व दुकानदारों के लिए लाभदायक होगी।
इस अवसर पर अखराज ओस्तवाल,पवन जिंदल, सुमन कनोजे, दिलीप केशरवानी, चिन्ना राव, प्रेम रतन गहलोत सुनील मिश्रा,अखिलेश सिंह उपस्थित थे। यह जानकारी मिडिया प्रभारी शंकर सचदेव ने दी।


