दुर्ग

विवाहिता को खुदकुशी के लिए उकसाने वाले सास-ससुर गिरफ्तार
06-Oct-2025 9:53 PM
विवाहिता को खुदकुशी के लिए उकसाने वाले सास-ससुर गिरफ्तार

आरोपी पति व अन्य की तलाश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 6 अक्टूबर। एक विवाहित महिला को प्रताडि़त कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाले सास-ससुर को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी पति व अन्य की पुलिस तलाश कर रही है।

भिलाईनगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि तरन्नुम का शाहरूख खोखर (26 वर्ष) निवासी कृष्णा ग्रांड सिटी के सामने शीतला कालोनी कोहका चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला से वर्ष 2016 में  विवाह सम्पन्न हुआ था।  विवाह के बाद मृतका को उसके ससुर शकील खोखर, सास शहनाज खोखर, जेठ हैदर खोखर, जेठानी बुसरा खोखर घर की छोटी-छोटी बातों को लेकर वाद-विवाद, लड़ाई झगड़ा कर प्रताडि़त  किया जाता था।

3 वर्ष पूर्व मृतका के ससुराल वालों ने मृतका के पति शाहरूख खोखर के लिए मोबाइल दुकान खोलने के नाम पर 30-35 लाख रूपये लोन दिया गया था।  जिसकी किश्त मृतका के पति एवं परिवार वालों के द्वारा समय पर अदा नहीं किया जाता था।

किश्त भरने की बात को लेकर भी मृतका के ससुराल वाले ताना मारकर मृतका को प्रताडि़त करते थे। मृतका को उसके पति, सास-ससुर एवं जेठ जेठानी ने लोन की रकम जमा करने एवं अन्य पारिवारिक बातों को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त किया। इससे तंग आकर 22 सितंबर की रात 8.45  बजे उसने घर के कमरे मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच के बाद आरोपी शाहरूख खोखर, ससुर शकील खोखर, सास शहनाज खोखर, जेठ हैदर खोखर, जेठानी बुसरा खोखर के खिलाफ धारा 108,3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। इस प्रकरण के में आरोपी सास एवं ससुर को गिरफ्तार लिया है।


अन्य पोस्ट