दुर्ग

सेवा पखवाड़ा : भाजपा ने गांधी और शास्त्री की जयंती मनाई
04-Oct-2025 4:32 PM
सेवा पखवाड़ा : भाजपा ने  गांधी और शास्त्री की  जयंती मनाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुम्हारी, 4 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी कुम्हारी मंडल द्वारा  2 अक्टूबर को महात्मा गांधी  और लाल बहादुर शास्त्री  की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक चलने वाली सेवा पखवाड़ा के तहत शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण  किया गया।

एक पेड़ मां के नाम पर  वृक्षारोपण भी किया गया साथ ही महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा, नगर पालिका अध्यक्ष  मीना वर्मा, महामंत्री  दीपक चतुर्वेदी , नारायण सोनकर , सांसद प्रतिनिधि राजू निषाद, मंडल उपाध्यक्ष फिंगेश्वर साहू , वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज वर्मा , रामकुमार सोनी, मिथलेश यादव  सांसद प्रतिनिधि स्वास्थ्य केंद्र कुम्हारी,  मीडिया सह प्रभारी गोविंद बघेल ,सोशल मीडिया प्रभारी हीरा सिन्हा, पार्षद  उमाकांत साहू ,पार्षद अश्वनी देशलहरे, सुमित द्विवेदी, महिला मोर्चा की श्रीमति सुनीता कुर्रे, गीता निर्मलकर ,जूली सिंह, साधना स्वर्णकार, स्वर्णलता साहू, सुश्री प्रभा साहू , मंडल मंत्री  सुजीत यादव , उमेश साहू , रीता पांडेय , जी जयालक्ष्मी एवं पिंकी सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट