दुर्ग
मामूली बात पर मां की पिटाई
27-Sep-2025 12:32 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 26 सितंबर। घरेलू बात को लेकर आरोपी बेटे ने अपनी मां के साथ मारपीट की। इससे पीडि़ता को चोटे आई। पीडि़ता की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ धारा 115(2), 296 ,351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पीसेगांव निवासी पीडि़ता फुलबासन की लडक़ी नीता डहरे की शादी हो गई है, जिसका फैमिली प्लानिंग के लिए ऑपरेशन हुआ था। वह अपनी मां के घर एक सप्ताह से जाकर आराम कर रही थी। इस बात को लेकर उसका बड़ा लडक़ा डोमन लाल डहरे ने कहा कि लडक़ी को अपने घर क्यों लाकर रखे हो। यह कहकर वह रोज लड़ाई झगड़ा एवं गाली गलौज करता रहता है। 24 सितंबर की रात 7.30 बजे उसका लडक़ा डोमन लाल गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के मारपीट किया, जिससे पीडि़ता के चेहरे, दांत,हाथ में चोटे आई थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


