दुर्ग

ग्राहकों को जीएसटी संशोधन का लाभ मिले-भसीन
26-Sep-2025 10:50 PM
ग्राहकों को जीएसटी संशोधन  का लाभ मिले-भसीन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 26 सितंबर। छत्तीसगढ़ चेम्बर द्वारा उपभोक्ता का लाभ व्यापारी का गर्व अभियान 9 दिन 9 बाजार में होगा इस अभियान की शुरुआत गुरुवार को पावर हाउस बाजार से हुई।

प्रदेश महामंत्री अजय भसीन अपनी टीम के साथ पावर हाउस बाजार में दुकान दुकान जाकर संदेश पोस्टर लगाए और दुकानदारों से अनुरोध किया कि ग्राहकों को जी एस टी संशोधन का लाभ   मिले।और आने वाले ग्राहकों को भी जागरूक किया कि ये लाभ आपके लिए है आप अधिकार से जी एस टी संशोधन का लाभ प्राप्त करे।

अभियान में चेम्बर टीम के साथ जीएसटी अधिकारी भी  दुकान दुकान साथ चले और अधिकारियों ने  भी व्यापारियों को जागरूक करने में अपना योगदान दिया। अजय भसीन के साथ भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा,चैयरमेन दिनकर बसोतिया, महिमानंद ठाकुर, सिद्धार्थ मिश्रा, दिलीप केसरवानी, अखराज ओस्तवाल,सुनील मिश्रा,शिवराज शर्मा,चिन्ना राव, रितेश अग्रवाल,प्रेम रतन गहलोत,भूषण अदलखा,अखिलेश सिंह,विकास पांचाल, व पदाधिकारी उपस्थित थे। यह जानकारी मिडिया प्रभारी शंकर सचदेव ने दी।


अन्य पोस्ट