दुर्ग

स्वच्छता ही सेवा अभियान व रजत जयंती, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति
24-Sep-2025 9:28 PM
स्वच्छता ही सेवा अभियान व रजत जयंती, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 24 सितंबर
। सोमवार को नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा अभियान तथा छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती के अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेतराम चंद्राकर के नेतृत्व में शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल एवं स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल परिसर में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा भाषण प्रतियोगिता, स्वच्छता पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता, निबंध लेखन एवं पेंटिंग कार्य आयोजित किए गए। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर अपने रचनात्मक विचारों एवं कलात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों ने अपने भाषण, निबंध और चित्रों के माध्यम से यह सशक्त संदेश दिया कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की कुंजी है। उनके अनूठे विचारों ने उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता बनाए रखने और समाज को प्रदूषण मुक्त बनाने हेतु प्रेरित किया।
यह आयोजन नगर पालिका परिषद के स्वच्छता अभियान के जिला समन्वयक गौरव केशरवानी के सहयोग से पालिका को आगे बढ़ाने तथा नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का एक सफल और सराहनीय प्रयास सिद्ध हुआ।


अन्य पोस्ट