दुर्ग

दुर्ग में संभाग स्तरीय काव्य-पाठ स्पर्धा 26 को
24-Sep-2025 9:25 PM
दुर्ग में संभाग स्तरीय काव्य-पाठ स्पर्धा 26 को

 दुर्ग, 24 सितंबर। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रजत जयंती 2025-26 के उपलक्ष्य में संभाग स्तरीय काव्य-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन 26 सितम्बर दिन शुक्रवार को पूर्वान्ह 10.00 बजे, विवेकानंद सभागार पद्मनाभपुर, उतई रोड दुर्ग में किया जा रहा है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिभागियों का गुगल फार्म में पंजीयन होना अनिवार्य है। जिन प्रतिभागियों का गुगल फार्म में पंजीयन होगा, वहीं प्रतिभागी आयोजन में भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी गुगल लिंक द्धह्लह्लश्चह्य://द्घशह्म्द्वह्य.द्दद्यद्ग/द्ब्रश2छ्वरुद्वरू्ररुश्वहृक्क4द्गद्ग61द्मद्बस्रद्मह्य से अपना पंजीयन कर सकते हैं। प्रतिभागी को स्वयं के व्यय से आना जाना होगा।
दुर्ग संभाग से विजेता प्रतिभागी 04 अक्टूबर 2025 को राज्य स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता में भाग लेगा।


अन्य पोस्ट