दुर्ग
स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिखाई हरी झण्डी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 सितंबर। दसवां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर मंगलवार को जिला मुख्यालय दुर्ग में रन फॉर आयुर्वेदा का आयोजन किया गया। स्थानीय पंडित रविशंकर स्टेडियम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने हरी झण्डी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि आयुर्वेद हमारी संस्कृति और परम्परा की धरोहर है, जो स्वस्थ्य और संतुलित जीवन का आधार प्रदान करती है। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर, नगर निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार, पार्षद चन्द्रशेखर चन्द्राकर, नरेन्द्र बंजारे, शिवेन्द्र परिहार, कलेक्टर अभिजीत सिंह, आयुर्वेद अधिकारी दिनेश चन्द्रवंशी, डॉ. रामस्वरूप मरकाम, डॉ. नम्रता यादव, डॉ. जया साहू, डॉ. मनिन्द्र मोहन, डीईओ श्री अरविन्द मिश्रा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी और नागरिक उपस्थित रहे।


