दुर्ग

गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति में 9 दिन कई कार्यक्रम
23-Sep-2025 11:57 PM
गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति में 9 दिन कई कार्यक्रम

दुर्ग, 23 सितंबर।  श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति पुरानी गंजमंडी गंजपारा द्वारा शारदेय नवरात्र पर्व  बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है यह समिति का 58वां वर्ष है।  इस कड़ी में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।  25 सितंबर गुरुवार रात्रि 9.15 बजे से रायपुर के कलाकार आदित्य सिन्हा नाईट, 26 सितंबर दिन शुक्रवार को बंटू भाई सेवक दिल्ली एवं गौरव दत्त तिजारा राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायक को द्वारा बाबा खाटूश्यामज का भजन, 27 सितंबर रात्रि 9.15 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन जिसमें अपनी रचना का पाठ करेंगे। कुमार मनोज लखनऊ, अरूण जैमिन फरिदाबाद,डा अनिल चौबे बनारस, मोहित शौर्य गाजियाबा, दीपक दनादन भोपाल, कृति चौबे दिल्ली होंगे। 28 सितंबर छत्तीसगढ़ी कलाकारा कंचन जोशी प्रस्तुति का कार्यक्रम आयोजित है, साथ ही 2 अक्टूबर माता की महाप्रसादी भंण्डारा सुबह 10.30 बजे से होना है। 30 सितंबर अष्टमी हवन पूजन सुबह 10 बजे, 3 अक्टूबर विसर्जन सुबह 9.30 बजे समस्त आयोजनों में आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।
 


अन्य पोस्ट