दुर्ग

वर्षा की कमी से बढ़ी उमस भरी गर्मी
19-Sep-2025 9:42 PM
वर्षा की कमी से बढ़ी उमस भरी गर्मी

एक दो स्थानों पर हो सकती है हल्की मध्यम बारिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 19 सितंबर। वर्षा की गतिविधि में कमी आने के साथ उमस भरी गर्मी बढ़ गई है अगले चार दिनों तक और वर्षा की गतिविधि कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

गौरतलब बुधवार से वर्षा की गतिविधि में कमी दर्ज की गई है जिसके बाद उमस भरी बढऩे से लोग हलाकान है आगामी चार दिनों तक यही स्थिति रह सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी हिलर व आसपास क्षेत्रों में उष्मी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है जो समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश के मध्य भाग से लेकर पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पूर्वी विदर्भ, तेलंगाना और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश होते हुए औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक एक द्रोणिका बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दुर्ग का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से अधिक है। प्रदेश में सर्वाधिक 33.2डिग्री सेल्सियस तापमान रायपुर में दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार 4 दिनों बाद वर्षा की गतिविधि में पुन: वृद्धि होने की संभावना है।


अन्य पोस्ट