दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाईनगर, 18 सितंबर। आईटीआई मैदान, खुर्सीपार में जीवन आनंद फाउंडेशन भिलाई एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता विनोद सिंह के संयोजन में पूज्य राजन महाराज के श्रीमुख से आयोजित श्रीराम कथा महिमा के पंचम दिवस कथा में आज विशिष्ट श्रोता के रूप में दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग सपरिवार पहुंचे एवं महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कथा में नगर निगम भिलाई के कमिश्नर राजीव पांडे, रविशंकर सिंह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, शंकरा ग्रुप के संस्थापक आईपी मिश्रा, अमित श्रीवास्तव डायरेक्टर मेडेक्स ग्रुप, उपकार चंद्राकर प्रदेश महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा, गुंजन प्रजापति युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहें।
राजन जी ने कहा रामचरित मानस को रामचरित मानस लाल कपड़े में लपेटकर आरती उतारने से आगे बढि़ए उसे रोज पढि़ए और जीवन में उतारिए। उसके किताब से का लाभ तभी प्राप्त होगा जब किताब की लिखी बाते किताब से निकलकर जीवन में दिखे। जनमानस में दिखना चाहिए। हर दिन रामचरित मानस की एक चौपाई पढ़ें। यदि 24 घंटे में हम एक मिनट भी सनातन धर्म के लिए न निकाल सकें तो हम मनुष्य कहलाने के अधिकारी नहीं। अयोध्या कांड में आगे बढ़ते हुए कथा में पूज्य राजन ने राजा दशरथ द्वारा अपना राज पाठ श्री राम की को सौंपने की योजना के बारे में बताया। महाराज जी ने बताया कि कैसे वशिष्ठ जी महाराज से राजा दशरथ ने अयोध्या में राजा राम के राजतिलक के लिए मूर्हत निकालने कहा एवं गुरुवर ने 14 वर्ष तक कोई मुहूर्त न होने के बावजूद भी राजा दशरथ जी की आतुरता को देखते हुए तिथि बता दी।
कैकई और मंथरा संवाद राम जी के वनवास का प्रसंग सुनाया। इसके पश्चात महाराज जी ने राम जी एवं केवट निषादराज गुहा के संवाद का भक्तिमय वर्णन किया। एक तरफ भगवान श्री राम जी केवट से निवेदन करते है शीघ्र गंगा पार कराने का दूसरी और केवट जी जिद करने लगते है नौका पर तभी बैठाऊंगा जब आप अपनी चरण धोने देंगे। इस संवाद को इतना सुंदर तरीके चित्रण किया कि श्रोताओं के आंसू छलक गए। श्रोता भाव विभोर हो गए।


