दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 सितंबर। यादव ठेठवार समाज दुर्ग राज द्वारा यदुकुल महारानी श्रीराधा प्रकट महोत्सव मनाया साथ ही कार्यकारणी बैठक हुई। यादव ठेठवार समाज दुर्ग राज (112 गाँव ) के द्वारा रविवार को राज मुख्यालय सिरसाखुर्द में राधाकृष्ण मंदिर में यदुकुल शिरोमणि भगवान श्री कृष्ण व यदुकुल महारानी श्रीराधा की पूजा अर्चना की गई।
इस दौरान मौजूद समाज के लोगों ने सामाजिक उत्थान को लेकर चर्चा की इसमें दुर्ग राज के 112 गाँव मे सामाजिक युवा व महिलाओं को जोडक़र स्वरोजगार हेतु जोर दिया गया। साथ ही यादव ठेठवार समाज दुर्ग राज के निवासरत 112 गाँव में जनसंख्या के लिए सभी यादव ठेठवार परिवार मे सर्वें कर फॉर्म भाराने का निर्णय लिया गया। बैठक में यादव ठेठवार समाज के विभिन्न गाँव के पदाधिकारी राज अध्यक्ष राजकुमार यादव, सचिव हरिशंकर यादव,उपाध्यक्ष अभिषेक यादव कोषाध्यक्ष जनक यादव, पुनीत यादव, संयोजक नन्दझरोखा यादव,राज महतो सुभाषचंद्र यादव ,वरिष्ठ पंच हरप्रसाद यादव,मनोज यादव,अशोक यादव रामाधार यादव,गंगाराम यादव किशुन यादव,महेश ठेठवार , राजकुमार यादव, अनिल यादव ,दुर्ग नगर अध्यक्ष गोविंदा लखन यादव, राजेश यादव,रमेश यादव,कृष्णा यादव,दिलहरण यादव, गणेश यादव, शत्रुहन यादव,राजू यादव,मुन्ना यादव,सुखदेव यादव,बंशी यादव,गांधी यादव, कुम्भज यादव,केजू यादव, श्रीराम यादव,रामकुमार यादव,पन्ना यादव, कीर्तन यादव,नोखेलाल यादव, ईश्वर यादव, मायाराम यादव, जीराखन यादव, रामनारायण यादव,मदन यादव आदि शामिल हुए।