दुर्ग

राष्ट्रीय खेल दिवस 31 तक
29-Aug-2025 9:09 PM
राष्ट्रीय खेल दिवस 31 तक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 29 अगस्त।  जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 20 से 31 अगस्त तक खेल दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

29 अगस्त को प्रात: 7.30 बजे सुराना कॉलेज मैदान पर मेजर ध्यानचंद हॉकी के जादूगर के नाम से हॉकी खेल, फुटबॉल एवं खो-खो खेल का आयोजन किया जाएगा। खिलाडिय़ों द्वारा खेलों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। जिले के टीमों के मध्य हॉकी एवं फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाएगा।  खेल दिवस के अवसर पर 30 अगस्त को मेजर ध्यानचंद अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी के नाम पर जिला के विकासखण्ड दुर्ग के शा.उ.मा.विद्यालय: पुरई में पारंपरिक खेल आयोजन किया जायेगा। खेल का नाम कबड्डी, खो-खो, स्थानीय खेल पि_ुुल, गेड़ी दौड़। समापन अवसर पर स्थानीय प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जायेगा।

31 अगस्त को खेल दिवस के अवसर पर सायकल रैली का आयोजन प्रगति भवन (सिविक सेन्टर) जयंती स्टेडियम में किया जा रहा है। सायकल रैली का शुभारंभ प्रगति भवन जयंती स्टेडियम से किया जाएगा। सायकल रैली निम्नानुसार मार्ग से गुजरेगी।

सायकल रैली 31 अगस्त को प्रात: 08.30 बजे प्रगति भवन (सिविक सेन्टर) भिलाई से प्रारंभ होकर शहीद पार्क, परिवार चौक, रेल चौक, डीपीएस चौक, एस.एस.बी. चौक, जयन्ती स्टेडियम में पिछे भाग से प्रवेश करते हुए स्टेडियम के अंदर एक चक्कर लगाकर पुन: पीछे वाली गेट से प्रगति भवन पहुंचकर रैली का समापन होगा। अंतर्राष्ट्रीय खिलाडिय़ों का सम्मान एवं खिलाडिय़ों को शपथ ग्रहण किया जाएगा।


अन्य पोस्ट