दुर्ग

विधायक गजेन्द्र को सैकड़ों ने बांधी राखी
10-Aug-2025 3:49 PM
विधायक गजेन्द्र को सैकड़ों ने बांधी राखी

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
दुर्ग, 10 अगस्त।
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विधायक गजेन्द्र यादव के निवास में भाई-बहन के पावन रिश्ते की अनूठी झलक देखने को मिली। 
बड़ी संख्या में दुर्ग विधानसभा क्षेत्र की बहनें विधायक भाई के पास पहुंचीं और आरती लेकर परंपरागत विधि से कलाई में राखी बांधकर उनके दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। विधायक गजेन्द्र यादव ने भी बड़ी संख्या में राखी बांधने पहुंची बहनों को रक्षा का संकल्प देते हुए स्नेहपूर्वक उपहार और मिठाई भेंट किये। इस अवसर पर पूरे परिसर में उत्सव का माहौल रहा और बहनों की खुशी देखते ही बन रही थी। 

उन्होंने कहा कि मेरे प्रति आप बहनों का यह स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत, मेरी धरोहर और मेरी प्रेरणा है। मैं सदैव बहनों की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए समर्पण के साथ कार्य करता रहूंगा। राखी बांधने पहुंची बहनों ने कहा कि विधायक के रूप में भाई गजेन्द्र यादव लगातार शहर के विकास को लेकर कार्यरत है। हम बहनों की सभी मांग पूरा कर रहे है। आज उनकी कलाई में राखी बांधकर मंगल तिलक किये और हमारा भाई जनसेवा में जुटे रहे ऐसी कामना की।

 


अन्य पोस्ट