दुर्ग

हेमचन्द यादव विवि ने नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली
09-Aug-2025 5:16 PM
हेमचन्द यादव विवि ने नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
दुर्ग, 9 अगस्त।
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध नशा मुक्ति हेतु विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में स्कूल तथा महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्काउड गाईड के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। यह आयोजन नशा मुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए किया गया। 

रैली के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हेमचन्द यादव विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो. संजय तिवारी उपस्थित थे। स्कूल शिक्षा विभाग ज्वाइन डायरेक्टर आरएल ठाकुर एवं जिला शिक्षा अधिकारी, अरविंद मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के  कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप ने कार्यक्रम में अध्यक्षता की। राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउड गाईड के विद्यार्थियों द्वारा सभी अतिथियों का एन.एस.एस. बैज एवं तिलक लगाकर तथा रक्षा सूत्र बांधकर स्वागत किया गया।

पश्चात कुलपति, प्रोफेसर संजय तिवारी द्वारा भी अधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलायी गई। इसके बाद कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर छात्र-छात्रों को जागरूकता रैली के लिए रवाना किया। विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव डॉ. राजमणि पटेल, राजेन्द्र चौहान, क्रीड़ा विभाग निदेशक, डॉ. दिनेश नामदेव, सहायक कुलसचिव, हिमांशु शेखर मंडावी, दिग्विजय कुमार, एवं डॉ. बी. गोपाल कृष्ण भी उपस्थित थे।

 

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया जिसमें साइंस कॉलेज दुर्ग, एम.जे कॉलेज, भिलाई तथा घनश्याम सिंह कन्या महाविद्यालय, दुर्ग के द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन एन. एस.एस. कार्यक्रम समन्वयक, प्रो जनेंद्र कुमार दीवान ने किया।


अन्य पोस्ट