दुर्ग
मरीजों से संवाद कर चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता का लिया जायजा
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
दुर्ग, 9 अगस्त। जिला अस्पताल दुर्ग का शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने निरीक्षण कर भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाक़ात कर उनकी कुशलक्षेम जाना और अस्पताल में ईलाज, दवाई और स्वास्थ्य कर्मियों के व्यवहार को लेकर फीडबैक लिए। उन्होंने क्रमश: ओपीडी के आर्थो, आँख, न्यूरो, हड्डी, पर्ची काउंटर और मेडिसिन वार्ड पहुंचकर चिकित्सकीय स्टॉफ से मरीजों की संख्या, संसाधनों का फीडबैक लेकर मरीजों का त्वरित ईलाज करने की बात कहे। सिटी स्कैन, एक्सरे जैसे मशीनो उचित देखरेख, पैथलॉजी के उपकरण की जानकारी ली।
निरिक्षण में जिला अस्पताल पहुँचे विधायक गजेन्द्र यादव ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि मरीजों को उत्तम चिकित्सा सुविधाएं एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए। मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन और सीएचएमओ को ओपीडी के सभी विभागों में डॉक्टर व स्टॉफ निर्धारित समय पर उपस्थिति देने कहा। मौके पर उपस्थित सीएचएमओ और सिविल सर्जन को कहा कि जिला मुख्यालय होने की वजह से जिलेभर के ग्रामीण क्षेत्रों से नागरिक ईलाज कराने आते है, ऐसे में मरीज और परिजनों से अच्छा ईलाज और सहज व्यवहार अपनाएं जिससे उनको परेशानी न हो साथ ही दवाईयों की उपलब्धता और मेडिकल उपकरणों की जानकारी लिए।
विधायक गजेन्द्र यादव ने बताया कि जिला अस्पताल में मदर एंड चाइल्ड यूनिट वार्ड का विस्तार करने नई बिल्डिंग की स्वीकृति हो चुकी जल्द ही टेंडर प्रक्रिया के बाद निर्माण प्रारंभ होगा। इससे मातृ एवं नवजात शिशुओ की देखभाल की सुविधा में और इजाफा होगा। इसके अलावा पेइंग वार्ड बनाया जायेगा जिसमें 25 फोर बेड और डबल बेड वाला 20 रूम, 5 स्वीट रूम भी बनेगा। इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, पार्षद शिव नायक, गुड्डू यादव, कमल देवांगन, कुलेश्वर साहू, अनूप गटागट, हिमांशु सिंह, सीएचएमओ डॉ. मनोज दानी, सिविल सर्जन डॉ. आशीषण मिंज, डॉक्टरगण एवं अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहे।


