दुर्ग

महिला संगठनों की बहनों ने बीएसएफ जवानों को बांधी राखी
09-Aug-2025 3:36 PM
महिला संगठनों की बहनों ने बीएसएफ जवानों को बांधी राखी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 9 अगस्त। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर रिसाली भिलाई स्थित सामरिक मुख्यालय, महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल (स्पेशल-ऑप्स), छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को एक अत्यंत भावनात्मक एवं सौहार्दपूर्ण दृश्य देखने को मिला, जब विभिन्न महिला संगठनों की बहनों ने बी.एस.एफ. के वीर जवानों को राखी बांधकर न केवल भाई-बहन के रिश्ते को निभाया, बल्कि उनके साहस, समर्पण और राष्ट्र सेवा को नमन भी किया।

इस विशेष आयोजन में, सुश्री नीता चौरसिया, अध्यक्ष शिव शक्ति महिला समिति, के उपस्थिति में सैल्यूट तिरंगा फाउंडेशन, इस्पात नगर महिला मंडल, महिला उत्थान मंडल, राष्ट्र सेविका समिति और जीविका एस.एच.जी. ग्रुप की बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रजनी बघेल, धर्मपत्नी  सांसद विजय बघेल  की विशेष सहभागिता में संपन्न हुआ। बहनों ने जवानों को प्रेमपूर्वक तिलक लगाकर उनकी कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधा और उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य व खुशहाल जीवन की मंगलकामना की।

बी.एस.एफ. परिसर में देशभक्ति, भाईचारे और मानवीय रिश्तों का एक अनुपम संगम देखने को मिला, जो सभी उपस्थितजनों के हृदय को छू गया।


अन्य पोस्ट