दुर्ग
दुर्ग, 8 अगस्त। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विभिन्न स्थानों पर रक्षा बंधन का कार्यक्रम हुआ इस आयोजन में रीटा दीदी, रूपाली दीदी के मार्गदर्शन में अनेक ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा राखी बांधी गई । जिसमें प्रमुख रूप से विज्ञान विकास केंद्र,केंद्रीय जेल दुर्ग, वृद्धाश्रम, बाल संप्रेषण गृह, एसटीएफ बघेरा, प्रथम बटालियन, जीआरपी स्टाफ व रेलवे स्टेशन के अधिकारी कर्मचारी एवं कुली भाई, यातायात पुलिस दुर्ग, एनसीसी एवं पुलिस को बटालियन परेड ग्राउंड में, अण्डा थाना, पुलगांव थाना, मोहन नगर थाना, सिटी कोतवाली दुर्ग, होमगार्ड के अधिकारी और जवान, अनेक शासकीय व अर्द्ध शासकीय संस्थाओं में सभी को परमात्मा रक्षा सूत्र बांधा गया ।
रक्षाबंधन का संदेश देते हुए ब्रह्मकुमारी बहनों ने बताया वैसे तो भारत को त्योहारों व पर्वों का देश कहा जाता है जब भी कोई पर्व या त्यौहार आता है तो सभी के मन में खुशी,उमंग,उत्साह व रिश्तो में एक नई मिठास घुल सी जाती है। रक्षाबंधन का यह पर्व वैसे तो भाई-बहन के स्नेह, सुरक्षा और सम्मान के पर्व के रूप में मनाया जाता है। बहनें, भाई को तिलक लगाती है। राखी बांधती है व मुख मीठा करती है एवं भाई,बहन को खर्ची देते हैं व उनके रक्षा का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी चैतन्य प्रभा दीदी,कामिनी दीदी, पूर्णिमा दीदी, मालती दीदी, रेणु दीदी व अनेक ब्रह्माकुमारीज के भाई-बहनों ने अपनी सहभागिता दी।


