दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 7 अगस्त। बुधवार को बहुउद्देशीय स्वयं सेवी संस्था कर्तव्य द्वारा संचालित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन पब्लिक स्कूल बाल मंदिर कैंप- 2 भिलाई में बच्चों को निशुल्क शालेय गणवेश, कॉपी पुस्तक, मोजे एवं अन्य शालेय गणवेश का वितरण भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, मुन्ना आर्य, चिन्ना राव,शिव शर्मा छत्तीसगढ़ सिख पंचायत भिलाई दुर्ग के अध्यक्ष मुख्य अतिथि जसवीर सिंह चहल एवं छत्तीसगढ़ ट्रक संगठन एवं सिख यूथ सेवा समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित समिति के पदाधिकारी यशदीप सिंह, यशराज सिंह, जोगाराव, जगजीत सिंह, अनिल चौधरी, गुरनाम सिंह, निर्मल सिंह, शहनवाज कुरैशी, वाजिद अली, सुनिल यादव, पंकज शर्मा, शिवसागर मिश्रा, अमित मिश्रा, शिव शर्मा , मेघा कौर, पप्पू तिवारी, गणेश सोनी की मुख्य आतिथ्य में समपन्न किया गया।
अत: इस अवसर पर सिख पंचायत के पलविंदर सिंह रंधावा, बलदेव सिंह, स्वर्ण सिंह कोक,हरपाल सिंह कमल भी उपस्थित थे। उपस्थित अतिथियों को संस्था के अध्यक्ष अमर सोनकर द्वारा बताया गया कि संस्था द्वारा विगत 18 वर्षों से न सिर्फ बाल मंदिर के बच्चों को शिक्षा प्रदान किया जा रहा है बल्कि सभी बच्चों को प्रतिवर्ष विभिन्न समाजसेवीयों की मदद से बच्चों को निशुल्क शालेय गणवेश एवं कॉपी पुस्तक का वितरण किया जाता है।


