दुर्ग

रसायनज्ञ प्रफुल्ल चंद्र रे जयंती का आयोजन
06-Aug-2025 5:36 PM
 रसायनज्ञ प्रफुल्ल चंद्र रे जयंती का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 अगस्त
। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा महान रसायन शास्त्री आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे की जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, रसायन विभाग के समस्त प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों की सहभागिता रही। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने प्रफुल्ल चंद्र रे के बारे में बताया कि उन्हें मास्टर ऑफ नाइट्राईट का नाम दिया गया तथा वे प्रथम भारतीय थे, जिन्हें डॉक्टर ऑफ साईंस की उपाधि दी गई। विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता बी. मैथ्यू ने आचार्य रे के जीवन एवं उनके वैज्ञानिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रफुल्ल चंद्र रे न केवल आधुनिक रसायन शास्त्र के जनक थे, बल्कि प्रखर देशभक्त और समाज सेवी भी थे। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए आचार्य रे के जीवन तथा कार्यों पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया तथा प्राध्यापकों ने भी विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान के लिए प्रेरित किया।


अन्य पोस्ट