दुर्ग

दो सडक़ हादसों में एमबीबीएस छात्र समेत दो की मौत, एक युवक गंभीर
06-Aug-2025 4:53 PM
दो सडक़ हादसों में एमबीबीएस छात्र समेत दो की मौत, एक युवक गंभीर

दुर्ग, 6 अगस्त। दुर्ग जिले में दो अलग-अलग सडक़ हादसों में दो लोगों की जान चली गई। पहले हादसे में एमबीबीएस के छात्र की मौत हो गई। वहीं दूसरे हादसे में कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
स्मृतिनगर चौकी प्रभारी गुरविंदर संधु ने बताया कि सोमवार रात 9.45 बजे इंदु आईटी स्कूल के पास की घटना है। तालपुरी निवासी सदान अली (24 वर्ष) और उसका साथी लाल रंग की एक्टिवा पर सवार होकर अपने घर की ओर लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक से आ रहे मोहित बघेल और वासु ठाकुर आमने-सामने टकरा गए। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल ले गई, जहां सदान अली की मौत हो गई। उसका दोस्त उत्तम कुमार पांडेय भी घायल हो गया। उसे शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने से रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल भर्ती कराया गया। सदान अली सीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सेकंड ईयर का छात्र था। वहीं बाइक सवार रोहित बघेल और वासु ठाकुर भी घायल हो गए। दोनों का शंकराचार्य में इलाज चल रहा है।
वहीं दूसरी घटना जामुल थाना क्षेत्र की है। बाइक सवारों की एक कार से ठोकर लगने से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक सवार करण सिंह की मौके पर मौत हो गई। करण सिंह जामुल निवासी था।
 दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका भी इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।


अन्य पोस्ट