दुर्ग
निगम ने हटाए अवैध अतिक्रमण
05-Aug-2025 6:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 5 अगस्त। नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड क्रं. 29 वृन्दा नगर में शासकीय विद्यालय के पीछे रोड निर्माण में आ रहे अवैध निर्माण को हटाया गया। जोन 02 के सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे ने बताया कि वृन्दा नगर के मोहल्ले में रोड निर्माण किया जा रहा है। जहां स्थानीय नागरिकों ने अपने घरों के सामने कबाड़ का सामान रखने अस्थायी निर्माण कर अवैध कब्जा किया गया है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के संज्ञान में लाकर उनके निर्देशानुसार मोहल्ले वासियों के अवैध कब्जाधारियों से सहमति प्राप्त किया गया। ततपश्चात जोन राजस्व विभाग का अमला जेसीबी के माध्यम से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर हटाने की कार्यवाही की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


