दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 4 अगस्त। विद्यादीप पब्लिक स्कूल कुम्हारी में 2 अगस्त 2025 शनिवार को ग्रीन डे एवं छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। ग्रीन डे के अवसर पर सभी छात्रों एवं शिक्षक शिक्षकों द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के संस्थापक बी आर सोनकर एवं संचालक रामेश्वर सोनकर के द्वारा पौधारोपण के साथ किया गया एवं सभी छात्र-छात्राओं ने शपथ लिया कि वे अपने जन्म दिवस के अवसर पर एक-एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखरेख करेंगे।
विद्यालय की समस्त छात्र-छात्राओं को चार हाउस महात्मा गांधी हाउस, स्वामी विवेकानंद हाउस, पंडित जवाहरलाल नेहरू हाउस एवं सुभाष चंद्र बोस हाउस में विभाजित किया गया। विद्यालय संचालन समिति ने विद्यालय के हेड बॉय के लिए चंद्रकांत सिन्हा एवं हेड गर्ल के लिए कुमकुम देवांगन को नियुक्त किया गया। वॉइस हेड बॉय के लिए आयुष कुशवाहा एवं वॉइस हेड गर्ल के लिए विधि सोनकर की नियुक्ति की गई।
विद्यालय में स्पोर्ट्स हेड के लिए आरती सिंह एवं मनीष सोनवानी, सांस्कृतिक हेड के लिए दिलेश साहू एवं आदित्य साहू, हाइजीनिक हेड के लिए हिमायनी पटेला एवं राहुल यादव को नियुक्त किया गया। महात्मा गांधी हाउस लीडर के लिए तनुश्री बंजारे एवं निखिल पटेल, विवेकानंद हाउस लीडर के लिए रेनू यादव एवं चंदन साहू, पंडित जवाहरलाल नेहरू हाउस लीडर के लिए ईशा यादव एवं गोविंद वैष्णव, सुभाष चंद्र बोस हाउस लीडर के लिए पूजा साहू एवं गौरव भारती को नियुक्त किया गया। नियुक्त छात्र संघ पदाधिकारी को बैच लगाकर शपथ दिलाया गया। सभी कक्षा के क्लास मॉनिटर को भी बैच लगाकर शपथ दिलाया गया।
संस्था के संचालक ने सभी छात्र-छात्राओं को अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का आह्वान किया। सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिसर एवं अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं साफ सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के इंचार्ज हीरा साहू एवं मनोज साहू के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सहित
िवद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं श्रीमती विभा सोनकर, सुश्री हीरा साहू, मनोज साहू, मनीषा पटेल भुवनेश्वरी साकार, नीमा सोलंकी, पूजा वर्मा,मोहन ताम्रकार, विशाल नाग, संध्या साव दीपक पटेला, रमाकांत साहू, पीएम डेविस, प्रीतम यादव, टेकविष्णु नायक, नर्मदा सार्वा मानसी निर्मलकर असगरी अंजुम चुन्नी साहू देवश्री दास बरखा साहू,अंजना साहू उर्वशी सिरमौर प्रियंका यादव चित्ररेखा ,पूनम पाल, खुशबू आरती ठाकुर गुंजेश्वरी साहू खिलेंद्र सोनकर तनु सोनकर सहित सभी स्टाफ एवं पालकगण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


