दुर्ग

नाबालिग से रेप, आरोपी को 20 साल कैद
03-Aug-2025 9:40 PM
नाबालिग से रेप, आरोपी को 20 साल कैद

दुर्ग, 3 अगस्त। किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने के बाद उसके साथ शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सजा दी है। अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ एफटीसी अनीश दुबे की कोर्ट ने आरोपी को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 6 के तहत 20 वर्ष सश्रम कारावास, 1 हजार रुपए अर्थदंड तथा धारा 366 के तहत 3 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक श्रीमती रूपवर्षा दिल्लीवार ने पैरवी की थी।
हटरी बाजार भाटापारा निवासी आरोपी आसिफ हुसैन की जान पहचान 17 वर्षीय किशोरी से थी। किशोरी घनश्याम कॉलेज दुर्ग जाने के लिए 20 नवंबर 2023 की सुबह घर से निकली थी। जब दोपहर तक वह वापस नहीं आई तब परिवार वालों ने इसकी शिकायत थाना में की थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद किया था। किशोरी ने पुलिस को बताया था कि आरोपी आसिफ हुसैन अपने घर फरीद नगर सुपेला लेकर उसे बहला फुसलाकर ले गया था और एक से अधिक बार उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित किया था।
 


अन्य पोस्ट