दुर्ग
आयुक्त ने फिल्टर प्लांट में स्थापित ऑनग्रिड सोलर सिस्टम का किया निरीक्षण
02-Aug-2025 5:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 2 अगस्त। नगर पालिक निगम भिलाई जोन 01 नेहरू नगर स्थित 77 एम.एल.डी. एवं 66 एम.एल.डी. फिल्टर प्लांट में स्थापित आनग्रिड सोलर सिस्टम का निरीक्षण आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। विद्युत व्यय में कमी लाने 77 एम.एल.डी. एवं 66 एम.एल.डी. फिल्टर प्लांट में 800 यूनिट प्रति दिवस बिजली उत्पादन हेतु ऑनग्रिड सोलर सिस्टम स्थापित किया गया है। जिससे प्रतिमाह विद्युत उत्पादन के साथ होने वाले विद्युत व्यय में कमी आएगी। निरीक्षण के दौरान विद्युत व्यय में कमी लाने हेतु प्लांट के दूसरे छत पर भी सोलर सिस्टम की स्थापना हेतु शासन को प्रस्ताव भेजे जाने कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा को निर्देशित किया गया है। फिल्टर प्लांट निरीक्षण के दौरान नितेश मेश्राम, अर्पित बंजारे उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


