दुर्ग

एनएचएम कर्मचारी करेंगे बेमुद्दत हड़ताल
01-Aug-2025 6:14 PM
एनएचएम कर्मचारी  करेंगे बेमुद्दत हड़ताल

दुर्ग, 1 अगस्त। छत्तीसगढ़ एनएचएम कर्मचारी संघ दुर्ग जिला अध्यक्ष डॉ.आलोक शर्मा ने बताया कि विगत 30 जुलाई को पूरे प्रदेश के 33 जिलाध्यक्षों सहित प्रांतीय पदाधिकारियों की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अमित मिरी की अध्यक्षता में बैठक हुई थी।
बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त तक अगर दस सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए कोई फैसला नहीं लिया गया तो आगामी 18 अगस्त से अनिश्चितकालिन हड़ताल का आगाज होगा, जिसमें प्रदेश के 16000 कर्मचारी सम्मिलित होंगे,सभी जिलाध्यक्षों को तैयारी चालू करने के लिए बोला गया है।
 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी 10 सूत्रीय मांगों के लिए है वर्षों से है संघर्षरत, मिशन स्तर की 5 मांगों पर बनी थी सहमति, लेकिन मांगें आज भी पूरी नहीं, अबकी बार आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा भी रहेगी बंद, होगा पूरी तरह काम प्रभावित,16 हजार से ज्यादा कर्मी के हड़ताल पर जाने से चरमरा जाएगी। विगत दिनों प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अमित मिरी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपना ज्ञापन दिया था। मोदी की गारंटी घोषणा पत्र में किया गया था जिसमें 100 दिन में नियमितीकरण के लिए कमेटी बनाने का वादा डेढ़ साल बाद भी हुआ कुछ नहीं, पिछले डेढ़ वर्षो में 155 बार दिया जा चुका है।


अन्य पोस्ट