दुर्ग

छत्तीसगढ़ माहेश्वरी सभा की चित्रकूट धाम में बैठक
01-Aug-2025 6:11 PM
छत्तीसगढ़ माहेश्वरी सभा की चित्रकूट धाम में बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 अगस्त।
छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा की संयुक्त कार्यसमिति व कार्यकारी मण्डल बैठक 27 जुलाई को चित्रकूट धाम मध्यप्रदेश में सम्पन्न हुई।
 27 जुलाई को छत्तीसगढ़  प्रदेश माहेश्वरी सभा की कार्यसमिति एवं कार्यकारी मंडल की संयुक्त रूप से बैठक होटल कल्पतरू में आयोजित की गई थी। दुर्ग जिला माहेश्वरी सभा के दुर्ग, भिलाई, गुण्डरदेही परिक्षेत्र, साजा व बेमेतरा के प्रतिनिधि इस बैठक में सक्रिय रूप से भाग लिए। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वि_ल भूतड़ा, दुर्ग जिलाध्यक्ष देवरतन तापड़ीया, अध्यक्ष श्री माहेश्वरी पंचायत, दुर्ग एवं महासभा कार्यकारी मण्डल सदस्य अशोक राठी, सचिव श्री माहेश्वरी पंचायत, दुर्ग डॉ शंकर दम्माणी, अध्यक्ष माहेश्वरी सभा भिलाई हर्ष मंत्री, अध्यक्ष, श्री माहेश्वरी पंचायत साजा रमेश राठी,  सचिव  माहेश्वरी पंचायत, साजा लक्ष्मीनारायण चाण्डक, अध्यक्ष माहेश्वरी सभा, बेमेतरा अरुण राठी सचिव माहेश्वरी सभा, बेमेतरा चंद्रप्रकाश मूंधड़ा,  अध्यक्ष गुण्डरदेही परिक्षेत्र माहेश्वरी सभा सुशील गांधी, सचिव, गुण्डरदेही परिक्षेत्र माहेश्वरी सभा महेश चाण्डक, सहमंत्री प्रदेश सभा जगदीश चाण्डक, संयुक्त मंत्री प्रदेश सभा कमल किशोर बियानी, कार्यकारी मण्डल सदस्यगण दुर्ग से राजकुमार गाँधी, नंदकिशोर चाण्डक, अर्जुन्दा से सुरेश गांधी, बेमेतरा से अमित माहेश्वरी एवं राधेश्याम राठी, दुर्ग ने इस यात्रा व बैठक में भाग लिया।

इस मंथन बैठक में पदाधिकारियों ने आग्रह किया कि अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा एवं उनके ट्रस्ट तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा एवं छत्तीसगढ़ महेश सेवा निधि ट्रस्ट द्वारा चलाई जारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी को जन जन तक पहुंचाकर हम समाज के जरूरतमंद बन्धुओं को आगे के पायदान पर लेकर आएं।
 बैठक को पूर्व अध्यक्ष रामरतन मूंदड़ा ने भी संबोधित किया। संगठन मंत्री गजेंद्र चाण्डक ने जिला सभा एवं स्थानीय सभा द्वारा किये जा रहे कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन पढ़ा एवं कार्यक्रम में उपस्थित हुए सदस्यगणों का आभार प्रदर्शन किया गया।


अन्य पोस्ट