दुर्ग
दुर्ग, 1 अगस्त। गणपति विहार के वरिष्ठजनों को विधायक गजेन्द्र यादव के पहल से सियान सदन की सौगात मिली है, सुसज्जित नवीन भवन में क्षेत्र के बुजुर्गों को उपयुक्त स्थल मिलेगा जहां वे समय व्यतीत करने के साथ ही रचनात्मक गतिविधियां आयोजित कर सकेंगे। विधायक गजेन्द्र यादव ने बताया कि गणपति विहार कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिकों की बहुप्रतीक्षित मांग पर मेरे द्वारा स्वीकृत राशि से निर्मित सियान सदन का लोकार्पण संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग रिटायर नहीं होते वे अनुभव का खान होते है। वरिष्ठजनों के अनुभव से बेहतर समाज का निर्माण कर सकते है। बाल्य अवस्था से बुजुर्ग अवस्था तक के समस्या और निदान का अनुभव होता है। उन्होंने बुजुर्गो से अपील की कि समाज को संस्कारित बनाने में अपनी भूमिका निभाए। इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार, कुम्हारी नगर पंचायत के अध्यक्ष मीना वर्मा, पार्षद गुलशन साहू, गणपति विहार कॉलोनी के अध्यक्ष शैलेष जोशी, भूषण देवांगन, मन्नू लाल परगनिहा, अभय अग्रवाल, महेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी के नागरिक उपस्थित रहे।


