दुर्ग
जिला साहू संघ की वार्षिक आमसभा 3 को
01-Aug-2025 5:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 1 अगस्त। जिला साहू संघ दुर्ग की वार्षिक आमसभा का आयोजन 3 अगस्त को समय दोपहर 12 बजे साहू सदन केलाबाड़ी में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत कर्मा माता की पूजा एवं आरती से की जायेगी। तत्पश्चात वर्षिक आम सभा में पिछले वर्ष के आय व्यय व ऑडिट रिपोर्ट का ब्योरा कोषाध्यक्ष द्वारा दिया जाएगा एवं संबंधित प्रश्नों का उत्तर भी दिया जाएगा । साथ ही महासचिव द्वारा पिछले वर्ष हुए कार्यक्रमों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।
जिला साहू संघ के अध्यक्ष नंदलाल साहू द्वारा आने वाला वर्ष में होने वाले सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा उनके द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। समाज के वरिष्ठ संरक्षक एवं समाज सेवियों का सम्मान किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


