दुर्ग

दुर्ग शहर देवांगन समाज के राकेश दूसरी बार अध्यक्ष बने
31-Jul-2025 8:37 PM
दुर्ग शहर देवांगन समाज के राकेश दूसरी बार अध्यक्ष बने

दुष्यंत सचिव और भूषण कोषाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 31 जुलाई। दुर्ग शहर ब्लाक नगर देवांगन समाज का त्रिवर्षीय कार्यकाल हेतु प्रबंधकारिणी के 11 पदों का चुनाव मां परमेश्वरी सामाजिक भवन, गयानगर में  सम्पन्न हुआ। चुनाव में कुल 89 पंजीकृत मतदाताओं में से 88 ने मतदान कर सामाजिक सहभागिता का परिचय दिया।

इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए राकेश देवांगन और कृष्णा देवांगन के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें राकेश देवांगन ने 46 मतों के साथ 4 मतों से विजय प्राप्त की। राकेश देवांगन समाज के दूसरी बार अध्यक्ष बने है। इसके पहले वे 7 वर्ष पूर्व अध्यक्ष पद का दायित्व बखूबी संभाल चुके है। इसी प्रकार सचिव पद के चुनाव में दुष्यंत देवांगन ने 47 मत पाकर प्रवेश कुमार देवांगन को 6 मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए भूषण देवांगन और सुरेश देवांगन के मध्य मुकाबले में भूषण देवांगन ने 6 मतों से जीत दर्ज की। चुनाव में उपाध्यक्ष अरुण देवांगन, हेमा देवांगन, सहसचिव अश्विनी कुमार देवांगन, ममता देवांगन चुने गए है। 

कार्यकारिणी सदस्य आशीष देवांगन, हरी प्रसाद देवांगन, ईश्वरी देवांगन, पद्मिनी देवांगन बनाए गए है। यह चुनावी प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी धनुष राम देवांगन, उपचुनाव अधिकारी राजेंद्र लिमजे, सहायक चुनाव अधिकारी मेघलाल देवांगन, मंगतू राम देवांगन, जगदीश देवांगन, ओम प्रकाश देवांगन, मुकेश देवांगन व वासुदेव देवांगन के देखरेख में पूरी की गई। पदाधिकारियों के निर्वाचन उपरांत दुर्ग जिला देवांगन समाज के अध्यक्ष पुराणिक राम देवांगन ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।


अन्य पोस्ट