दुर्ग
दुर्ग, 31 जुलाई। सुपेला पुलिस ने सवारी के जेब से 10 हजार दो सौ रुपए चोरी करने वाले ऑटो ड्राइवर और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो जब्त कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि संतोष तिवारी (46 वर्ष) निवासी केम्प-2 छावनी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 30 जून को प्रार्थी अपने लडक़े के साथ सुपेला से केम्प-2 छावनी अपने घर जाने के लिए आटो रिक्शा सीजी 07 बीबी 9081 में बैठकर घर जा रहे थे। चंद्रा मौर्या टॉकीज के पास ऑटो का ड्राइवर बुकिंग में जाना है। दूसरे ऑटो से चले जाओ कहकर उतार दिया। ऑटो रिक्शा वाला बिना किराया लिये प्रार्थी के जेब में रखे 10 हजार दो सौ रुपए चोरी कर भाग गया। रिपोर्ट पर मामले में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान संदेही मोहम्मद अल्ताफ और इमरान से पूछताछ करने पर 10,200 रुपए को चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो जब्त कर गिरफ्तार किया है।


