दुर्ग

धूमधाम से मनाया जन्म कल्याणक महोत्सव
31-Jul-2025 6:38 PM
धूमधाम से मनाया जन्म कल्याणक महोत्सव

दुर्ग, 31 जुलाई। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं सहजानंदी वर्षावास समिति द्वारा नवकार भवन ऋषभ नगर में गिरनार मंडन नेमीनाथ परमात्मा का जन्म कल्याणक महोत्सव  विराटसागर के सानिध्य में विभिन्न औषधियों के 251 कलशों से परमात्मा का  अभिषेक कर धूमधाम के साथ मनाया गया। महोत्सव में श्रद्धालुओं द्वारा संगीतमय भजनों की धुन में नाच गाकर परमात्मा की श्याम वर्णी प्रतिमा का विभिन्न औषधियों से अभिषेक किया गया।

उल्लेखनीय है कि जीवदया प्रतिपालक, आबाल ब्रह्मचारी, जैनों के 22वें तीर्थंकर गिरनार मंडन नेमीनाथ परमात्मा ने का जन्म श्रावण शुक्ल पंचमी को हुआ था। आज के दिन को संपूर्ण विश्व में जैन समाज के द्वारा जीव दया दिवस के रूप में मनाया जाता है। पूजन के पश्चात आरती एवं मंगल दीपक की गई। इस अवसर पर मूर्तिपूजक संघ के सदस्य बड़ी संख्या में जुटे। पूजन पश्चात सभी महानुभावों को प्रभावना प्रदान की गई। महोत्सव में दुर्ग-भिलाई के अलावा छत्तीसगढ़ व देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालू शामिल हुए।


अन्य पोस्ट