दुर्ग

फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
31-Jul-2025 5:25 PM
फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 31 जुलाई।
मारपीट मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया। इस मामले में एक आरोपी को सुपेला पुुलिस ने पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ किया। षडयंत्रपूर्वक छल से म्युल बैंक खाता किराए में लेकर ऑनलाइन गेम के अवैध लेन देन में संलिप्तता उजागर हुई है।

पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि 18 मई को सौरभ वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने मित्र आयुष,रोहित के साथ सिद्धार्थ के जन्मदिन की पार्टी करने होटल अमित पार्क गए थे। जहां पर अज्ञात गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट पर उतारू हो गए थे। प्रार्थी सौरभ वर्मा ने घटना का विरोध किया तो सभी आरोपी आयुष से मारपीट कर हत्या करने की नीयत से आयुष को लकड़ी के डंडे से मारे। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज किया। विवेचना के दौरान 20 मई प्रकरण के आरोपी प्रखर चन्द्राकर को पकडक़र पूछताछ करने पर अपने साथी प्रियम शरण, पुलकित चंद्राकर एवं करण सिंह के साथ मिलकर मारपीट करने तथा स्वयं लकड़ी के डंडे से आयुष को मारने की बात स्वीकार की।
 पूछताछ के दौरान आरोपी प्रखर चंद्राकर का मोबाइल चेक करने पर षडयंत्रपूर्वक छल से म्युल बैंक खाता किराए में लेकर ऑनलाइन गेम के अवैध लेन देन में सह आरोपी पुलकित चंद्राकर के साथ संलिप्तता पाई गयी। मामले में फरार आरोपी पुलकित चंद्राकर व करण सिंह ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया है।


अन्य पोस्ट