दुर्ग
उत्तम चंदेल ने समर्थकों से वोट मांगा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 31 जुलाई। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के बार एसोसिएशन के होने वाले चुनाव को लेकर प्रत्याशी उत्तम चंदेल ने बार एसोसिएशन साजा के प्रतियोगिताओं से मुलाकात कर अपने समर्थन में वोटिंग करने का अनुरोध किया और कहा कि मेरे द्वारा अधिवक्ताओं की कल्याण एवं हित के लिए जो भी कार्य होंगे सदैव करने के लिए तैयार रहूंगा।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आज अधिवक्ताओं के हित के लिए कोई कारगर पहल न तो शासन की ओर से हो रही है और न ही स्टेट बार काउंसिल के पूर्व पदाधिकारी द्वारा की जा रही है, जबकि आज वकालत ही एक ऐसा पेशा है जिनको कोई संरक्षण नहीं मिल पा रहा है। बात बात में अधिवक्ताओं के साथ विवाद झूठी रिपोर्ट तथा अन्य प्रकार की शिकायत होती है।
इस दौरान अधिवक्ता संघ साजा के अध्यक्ष मूलचंद शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अन्य प्रति की तरह प्रोडक्शन एक्ट लागू करने की आवश्यकता है, लेकिन हम उसमें सफल नहीं हो पा रहे हैं। छत्तीसगढ़ बार एसोसिएशन के उन प्रत्याशियों को साजा बार वोट करेगा जो अधिवक्ताओं के हित में कार्य करेंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता सागर मानिक ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ साजा के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम चौबे, हरि शरण क्षत्रीय, अवधेश प्रसाद शर्मा, गोकुल राजपूत, मनोज वर्मा, अजय गोस्वामी, मनोज शर्मा, मनोज राजपूत, अजय देवगन, योगेंद्र चंदेल, दिनेश साहू, विता गोसाई, उपेंद्रधर दीवान, विनोद शर्मा, हुलेश सिन्हा, संजय दत्त, चंद्र प्रकाश कन्नौजे, केके वैष्णव, अमर दास रात्रे सहित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।


