दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 30 जुलाई। विकसित भारत के लिए व्यापारी तैयार हों समृद्ध हों और व्यापार में निरंतर वृद्धि करें। इसी मंगल भावना के साथ प्रदेश के चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन के नेतृत्व में 40 व्यापारियों का दल सोमवार को तीर्थ यात्रा पर रवाना हुआ।
श्रद्धा और भक्ति के भावों से ओत-प्रोत यह यात्रा बोलबम देवघर, अयोध्या के राम दरबार एवं प्रयागराज के पावन तीर्थ स्थलों तक जाएगी। अजय भसीन ने प्रस्थान से पूर्व कहा यह तीर्थयात्रा सिर्फ व्यक्तिगत आस्था नहीं, बल्कि देश और प्रदेश के व्यापारियों की समृद्धि, सुरक्षा, और सतत विकास की कामना के लिए है।
भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा ने यात्रा पर अपने भाव रखे कि पिछले कई वर्षों से भिलाई चेम्बर बोलबम की यात्रा का एक मात्र उद्देश्य होता है व्यापारी समुदाय की व्यापार उन्नति की कामना,स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना करना ।इस यात्रा से व्यापारी तीर्थ लाभ ले पाते है।स्टेशन पर सुमन कनोजे,सविता शर्मा,माधुरी पराशर,अमिता जैन,प्रीति देशमुख,शंकर सचदेव, विनय सिंह,शिवराज शर्मा,दर्शन खटवानी व अनेक पदाधिकारीयो ने सभी तीर्थयात्रियों का स्वागत किया। यह जानकारी मिडिया प्रभारी शंकर सचदेव ने दी।


