दुर्ग

वैदिक ज्ञान से व्यापार को मिलेगी नई दिशा
24-Jul-2025 7:53 PM
वैदिक ज्ञान से व्यापार को मिलेगी नई दिशा

 पं. जयंत पाण्डेय का कार्यक्रम कल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 24 जुलाई।
प्राचीन वैदिक ज्ञान को आधुनिक व्यापार से जोड़ते हुए, शहर में एक अनूठे कार्यक्रम बिजनेस ग्रोथ का आयोजन 25 जुलाई शुक्रवार को कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई में किया जा रहा है। यह आयोजन दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य है— वैदिक ऊर्जा और चिंतन के माध्यम से व्यवसाय को नई ऊँचाइयां प्रदान करना। व्यापार जगत से जुड़े लोगों को वैदिक दृष्टिकोण से आत्मिक, मानसिक और व्यावसायिक उन्नति की प्रेरणा देना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में जिलाधीश अभिजीत सिंह उपस्थित रहेंगे, जो अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरव प्रदान करेंगे।

विख्यात वैदिक विशेषज्ञ पं. जयंत पाण्डेय मुख्य वक्ता के रूप में अपने सारगर्भित वक्तव्य के माध्यम से वैदिक सूत्रों, ऊर्जा विज्ञान, और व्यापार में आध्यात्मिक अनुशासन की महत्ता पर प्रकाश डालेंगे।
चेम्बर महामंत्री अजय भसीन ने बताया कि चेम्बर के इतिहास में सबसे अलग एवं अनूठा कार्यक्रम है, वैदिक ज्ञान के उपयोग से व्यापार वृद्धि के लिए आपकी उपस्थिति अनिवार्य है।सभी व्यापारी उद्योगपति एवं आम जनमानस इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है।
 कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन आज पंडित जी के शुभ कमलों से हुआ। कार्यक्रम में व्यापारियों, उद्यमियों, शिक्षाविदों एवं युवाओं की भागीदारी अपेक्षित है। यह आयोजन उनके लिए एक नई दृष्टि, नई ऊर्जा और आत्मविकास का माध्यम बनेगा। यह जानकारी मिडिया प्रभारी शंकर सचदेव ने दी।


अन्य पोस्ट