दुर्ग

भिलाई में गौठान की देखभाल करेंगे निगम अफसर
22-Jul-2025 6:13 PM
भिलाई में गौठान की देखभाल करेंगे निगम अफसर

हरा-भरा चारा नागरिक कर सकेंगे दान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 22 जुलाई। नगर पालिक निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने नेहरू नगर स्थित कोसा नगर गौठान में प्रति दिवस देख-रेख हेतु अधिकारियों की ड्यूटी आदेश जारी कर दिए हैं।

निगम आयुक्त द्वारा जारी आदेश अनुसार निगम भिलाई के कोसा नगर गौठान में जोन आयुक्त जोन-1 अजय सिंह राजपूत सोमवार, कार्यपालन अभियंता अखिल चंद्राकर मंगलवार, कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह बुधवार, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली गुरूवार, उपअभियंता बसंत साहू शुक्रवार, पुरूषोत्तम सिन्हा शनिवार, सहायक राजस्व अधिकारी अजय शुक्ला रविवार की ड्यूटी लगाई गई है।

आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी निर्धारित दिवस में कोसा नगर गौठान का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कराते हुए संधारित रजिस्टर में टीप करेंगे।

इसी तरह निगम भिलाई के जोन-4 आयुक्त अमरनाथ दुबे को गौठान निरीक्षण हेतु रिजर्व एवं आकस्मिक निरीक्षण के लिए संबंधित अधिकारी निर्धारित दिवस का गौ सेवा स्थल पर व्यवस्था की जानकारी एवं निरीक्षण का जियो टैग लोकेशन व्हाट्सअप निगम ग्रुप में शेयर करेंगे।

ज्ञात हो कि जारी आदेश अनुसार संबंधित अधिकारी सौंपे गए दायित्व का निर्वहन करना प्रारंभ कर दिए हैं।

नगर पालिक निगम भिलाई महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने शहर के सभी समाजसेवी संस्थाओं, समिति या शहरवासियों से अपील की हैं कि गौठान के पशुओं के खाने के लिये हरा चारा या दाना का दान इच्छानुसार कर सकते हैं। जिससे बेजुबान पशुओं की देख-रेख के साथ गौ सेवा में अपनी भागीदारी हो सके।


अन्य पोस्ट