दुर्ग

विधायक गजेन्द्र ने किया पौधारोपण
20-Jul-2025 8:10 PM
विधायक गजेन्द्र ने किया पौधारोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 20 जुलाई। दुर्ग वनमंडल द्वारा नगर सेनानी कार्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया। परिसर को ग्रीन जोन के रूप में विकसित करने विधायक गजेन्द्र यादव ने स्वयं पौधा रोपे इसके पश्चात अन्य जनप्रतिनिधियों और स्काउट्स-गाइड्स कैडेट्स ने साथ मिलकर फलदार और छायादार पौधा रोपित किए।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति आम जनमानस को प्रेरित किए। इस दौरान विधायक और कलेक्टर ने स्काउट्स के उत्कृष्ट कैडेट्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर रचनात्मक गतिविधियों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने उनका उत्साहवर्धन किए।

हरियाली के प्रति जन-जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से दुर्ग वन मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम सिर्फ एक पौधारोपण अभियान नहीं, इसमें भावनाएं है जिसमें कृतज्ञता, प्रेम और प्रकृति के प्रति सम्मान की जड़ें हैं। आने वाली पीढिय़ों को हरियाली से जोडऩे तथा जलवायु संकट से निपटने में सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए एक पौधा रोपित कर उसके संरक्षण करने आव्हान किए।

 इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, कलेक्टर अभिजीत सिंह, वन मंडलाधिकारी दीपेश कपिल, वन रक्षक एम. मारिबेला, निगम आयुक्त, एसडीएम सहित नगर सेनानी कार्यालय के अधिकारी, जवान, पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में स्काउट्स-गाइड्स कैडेट्स उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट