दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 18 जुलाई। नगर पालिक निगम भिलाई जोन क्रमांक 04 शिवाजी नगर खुर्सीपार क्षेत्र का आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के साथ जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे निरीक्षण किए। वार्ड क्रं. 41 राजीव नगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में संचालित उद्योगो में जल निकासी व्यवस्था एवं उद्योगों के के केमिकल युक्त पानी से बनी समस्या का अवलोकन किए।
औद्योगिक क्षेत्र में बीईसी चौक के समीपस्थ पावर ग्रीड में जल निकासी हेतु निरीक्षण किए। निरमा फैक्ट्री, के. एल. इंजीनियरिंग वर्क, सीस्कोल इण्ड्रस्टिज, चंदना कंपनी के अंदर जाकर अवलोकन किया गया। फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी का जांच किया गया। समीप क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों द्वारा नाली के उपर अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया गया है, जिसके कारण नालियों की सफाई ठीक से नहीं हो पा रही है और सफाई कर्मियों को परेशानी होती है। अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही करने सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू को निर्देशित किए हैं।
लाइट इंडस्ट्रियल क्षेत्र लक्ष्मण नगर में संचालित हो रहे अवैध खटालों का निरीक्षण किया गया। खटाल संचालको द्वारा सडक़ पर गंदगी फैला दिया जा रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है। इन खटालों को लक्ष्मण नगर से हटाकर गोकुल नगर में शिफ्ट करने निर्देशित किया गया है।
शासकीय हित में उपयोग हेतु निगम स्वामित्व के भूमि का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड 41 की पार्षद वीणा चंद्राकर, रवि सिन्हा, चंद्रकांत साहू, हेमंत मांझी, अतुल यादव उपस्थित रहे।