दुर्ग

खडग़े का 7 को रायपुर आगमन, कांग्रेस ने ली तैयारी बैठक
03-Jul-2025 5:05 PM
खडग़े का 7 को रायपुर आगमन, कांग्रेस ने ली तैयारी बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 जुलाई।
देश व प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ जनता में रोष व्याप्त है। उक्त बातें पूर्व केबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के 7 जुलाई को रायपुर में किसान-जवान-संविधान जनसभा की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त की। उन्होंने जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ किसान जवान संविधान जनसभा को लेकर रणनीति पर चर्चा की।

दुर्ग जिला ग्रामीण व शहर कांग्रेस कमेटी तथा भिलाई नगर कांग्रेस कमेटी की इस बैठक में कार्यक्रम प्रभारी व पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री चौबे ने कहा खडग़े की किसान जवान और संविधान जनसभा में प्रदेश भर से लोग जुटेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ जनता के आक्रोश है चाहे किसान, जवान हो या देश का संविधान भाजपा की छल कपट और झूठे वादों को आम जनता पहचान चुकी है।
किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। खाद की कमी को दूर नहीं करना, रकबे में उत्पादन को कम करने डीएपी की जगह एनपीए खाद देना जैसे भाजपा के दोहरा चरित्र किसानों को समझ आ गया है। वहीं देश के लिए लडऩे वाले जवानों को सम्मान करने बजाय भाजपा के नेता उनको अपमानित कर रहे हैं। जिस संविधान के तहत देश की कार्यपालिका, न्यायपालिका, व्यवस्थापिका कार्य करती है। देश में जिस संविधान के तहत ही देश की जनता को समानता का अधिकार देती है, उस संविधान को खत्म करना चाहती है, जिसे कांग्रेस कदापि होने नहीं देगी।
 

पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि प्रदेश में किसानों की स्थिति बहुत ही चिंता जनक है, किसान खाद और बीज के लिए परेशान है उसके बाद भी राज्य सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। किसान जवान और संविधान कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इन सभी वर्गों को जागृत करना उन्हें बताना की ये राज्य और केंद्र सरकार उन्हें कैसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल में किसान, जवान, गरीब, महिला, छात्र, मजदूर हर वर्ग त्रस्त हो गया है कोई भी वादा अब तक पूरा नहीं किया गया। कागजों पर पीएम आवास और पीएमश्री स्कूल बन रहे हैं। मुख्यमंत्री हो या कोई भी मंत्री हो डेढ़ साल कोई भी महत्वपूर्ण कार्य नहीं कर पा रहे हैं। सरकार स्कूलों को बंद कर रही है और शराब दुकानों को बढ़ा रही है।
बैठक में  दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल भिलाई शहर अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, धीरज बाकलीवाल, निर्मल कोसरे, दीपक दुबे, जितेन्द्र साहू, नीता लोधी, सीजू एंथोनी, अल्ताफ अहमद, राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, राजकुमार साहू, अनूप वर्मा, संजय कोहले, दीपक साहू, नंदकुमार सेन, विशाल देशमुख, रत्ना नारमदेव, चंद्रकांत कौरे, कन्या ढीमर, संदीप वोरा, उमाकांत चंद्राकर, आनंद कपूर ताम्रकार, मोहित वाल्दे, तिलक राजपूत, सौरभ ताम्रकार, शिशिरकांत कसार, प्रीतम देशमुख, सुमित घोष, अनीश राजा, अशोक मेहरा, श्रीशरण डोंगरे, एनी पीटर, हेमा साहू, मीना पाल, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष गण महेन्द्र वर्मा, प्रकाश ठाकुर, प्रमोद राजपूत, हीरा वर्मा, मनोज मडरिया, विक्रांत अग्रवाल, प्रदीप चंद्राकर, शिव वर्मा, राजीव गुप्ता, शमशीर, अशोक साहू, जिला पंचायत सदस्य उषा सोने, दानेश्वर साहू, देवेंद्र चंद्रवंशी, आशा विक्की मिश्रा, युवराज वैष्णव,करीम खान कामलेश साहू, रूपेंद्र शुक्ला, सहित तीनों जिला शहर कांग्रेस के सैंकड़ों अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट