दुर्ग

भारती विवि की रासेयो इकाई ने कोनारी में किया पौधरोपण
30-Jun-2025 5:38 PM
भारती विवि की रासेयो इकाई ने कोनारी में किया पौधरोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 जून।
भारती विश्वविद्यालय दुर्ग की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा गोदग्राम कोनारी में पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में एनएसएस समन्वयक डॉ. रोहित कुमार वर्मा एवं जयंत बारीक ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, कोनारी परिसर में शाला के प्रधान पाठक के.एस. देवांगन के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण किया गया और ग्रामवासियों को हरियाली एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों और ग्रामवासियों में पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा स्वच्छ भारत अभियान को मजबूती देना था।


अन्य पोस्ट