दुर्ग

अश्लील वीडियो वायरल, अपराध दर्ज
28-Jun-2025 4:37 PM
अश्लील वीडियो वायरल, अपराध दर्ज

दुर्ग, 28 जून। कक्षा नवीं में पढऩे वाली किशोरी की फोटो का उपयोग कर एडिटिंग करते हुए अश्लील वीडियो तथा अश्लील फोटो बनाने वाले आरोपी के खिलाफ अंजोरा चौकी पुलिस ने धारा 67 बी के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी लीलाधर देशमुख निवासी चंगोरी चौकी अंजोरा ने शिकायत दर्ज कराई है कि अज्ञात मोबाइल धारक आरोपी ने इंस्टाग्राम आईडी पर उसकी नाबालिग बेटी की फोटो का उपयोग करते हुए अश्लील वीडियो और फोटो बनाया है, उसे इंस्टाग्राम पर वायरल किया जा रहा है। प्रार्थी ने बताया कि उसके ही मोबाइल पर उसकी बेटी ने इंस्टाग्राम आईडी बनाई थी जिसका संचालन उसकी बेटी करती थी। 

बेटी ने बताई कि इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी जान पहचान रवि निषाद नामक लडक़े से हुई थी जो अपने आप को रायपुर निवासी होना बताया था। उसकी बेटी की आईडी हैंग होने से उसे ठीक करने के लिए रवि निषाद को अपना इंस्टाग्राम आईडी तथा पासवर्ड देना बताई। इसके बाद से आरोपी द्वारा पासवर्ड भी बदल दिया गया था। 21 जून को प्रार्थी की बेटी ने बताई कि उनके मोबाइल पर संचालित इंस्टाग्राम में उसकी फोटो का उपयोग कर अश्लील वीडियो तथा फोटो एडिटिंग अज्ञात आरोपी द्वारा किया गया है। उसने बताया कि बेटी द्वारा बनाए गए इंस्टाग्राम आईडी को पिछले दो माह पहले बंद कर दिया था। उक्त अपलोड किए गए वीडियो फोटो को भी भीखम निषाद एवं तुलसी राम यादव इंस्टाग्राम में चला रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट