दुर्ग

कलेक्टर और लोक सेवा आयोग के सदस्य ने किया पीएससी परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण
27-Jun-2025 5:38 PM
कलेक्टर और लोक सेवा आयोग के सदस्य ने किया पीएससी परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 जून।
कलेक्टर अभिजीत सिंह और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रवीण वर्मा ने गुरुवार को शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित परीक्षा केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया।
उन्होंने केन्द्राध्यक्ष और जिले के परीक्षा प्रभारी से परीक्षा के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। ज्ञात हो कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के अंतर्गत परीक्षा केन्द्र में 362 परीक्षार्थी उपस्थित थे, वहीं 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित होना बताया गया। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2024 अंतर्गत 26 से 29 जून तक दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर जिले के परीक्षा प्रभारी डिप्टी कलेक्टर हितेश पिस्दा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट